उद्योग जगत कम लागत में गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन करें: केसरवानी Industry to produce quality at low cost: Kesrwani



  • उद्यमी अपने श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहे।
  • श्रमिक जिस उद्योग में कार्य करते है उसे अपना समझे। 


गाजियाबाद, (संवाददाता)   कम लागत में उच्च गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन करके ही हम दुनिया के बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते है। इसके लिये आवश्यक है कि हमारे उद्योग ऐसा माल तैयार करें जो दुनिया के ओद्यौगिक देशो के तैयार माल की तुलना में गुणवत्ता एवं लागत में उत्कृष्ट हो तभी दूसरे देशो के लोग हमारे द्वारा उत्पादित माल को ज्यादा से ज्यादा खरीदेगंे। 
जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज डायमण्ड पैलेस में आई0आई0ए0 द्वारा  आयोजित श्रम  गौरव पुरूस्कार समारोह में श्रमिकों को पुरूस्कार वितरित करते हुये यह बिचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग और उद्यमी को बाजार में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले उसके अपने श्रमिक ही होते है। इसलिए प्रत्येक उद्यमी को अपने श्रमिकों के हितों के प्रति सवेंदनशील होना चाहिए उद्यमियों को श्रमिकों के प्रति अपनत्व की भावना रखनी चाहिए। श्रमिक भी जिस उद्योग में काम करते है उसे अपना समझे यदि उद्योगो का नाम अच्छा होगा तो उससे जुडे श्रमिकों का नाम भी ऊॅचा होगा और उनकी विशेष पहचान बनेगी।
निधि केसरवानी ने कहा कि उद्योग की सफलता के लिये उद्यमी व श्रमिक के बीच आपसी सम्बन्ध अच्छे व समझदारी होनी चाहिए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि हमारे उद्योगो का उत्पादन लेविल गुणवत्ता के साथ इम्प्रूव हो।  
इस असवर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट कार्यकरने वाले व श्रमिकों को श्रम गौरव पुरूस्कार वितरित किये तथा पुरूस्कार प्राप्त करने वाले श्रमिकों को बधाई देते हुये निरन्तर अपने कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। आगन्तुक अधिकारियों का स्वागत आई0आई0ए0 गाजियाबाद के चैयर मैन एस0के0 शर्मा ने किया। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment