जिलाधिकारी ने कर -करेत्तर राजस्व की समीक्षा की Review of the tax revenue collector -krettr

गाजियाबाद, (संवाददाता)  जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कर एवं करेत्तर राजस्व में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व आय में वृद्धि करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये है उन्होंने कहा है कि जिन विभागों में राजस्व आय कम हुई है, वो अपनी कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। 
जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में कर एवं करेत्तर संग्रह की समीक्षा कर रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि कई आर0सी0 (वसूली प्रमाण-पत्र) ऐसी है जो वसूली योग्य नही है। आर0सी0 में सम्बन्धित व्यक्ति का वर्तमान एवं स्थायी पता का उल्लेख होना चाहिये ताकि यदि व्यक्ति वर्तमान पता बदल देता है तो उसके स्थाई पते पर सम्र्पक किया जा सके।  उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा है कि जो आर0सी0 वसूली योग्य नही है उनकी जांच कराकर कारण बताते हुंये वापस कर दे। 
जिलाधिकारी ने बैनामा एवं रजिस्ट्री से होने वाली आय मे बढोैत्तरी पर जौर देते हुंये सम्बन्धित अधिकारी को निदेर्शित किया कि वह जहाॅ पर एक स्थान पर कई फलैट/मकान रजिस्ट्री के लिए उपलब्ध हो वहाॅ अवकाश के दिन कैम्प लगाकर सम्बन्धितो से रजिस्ट्री सम्बन्धित समस्त कार्यवाही एवं प्रपत्र उपलब्ध करा दें। बैठक में आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि आबकारी से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 86 प्रतिशत की उपलब्धि हुई है। 20 हजार 200 लीटर शराव पकडी गयी है तथा 24 वाहन जब्त किये गये है। परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 112 प्रतिशत की आय हुई है। 600 वाहान बन्द किये गये है। इसी प्रकार से मनोरंजनकर में वद्धि हेतु जिलाधिकारी ने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment