ठंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम को पेपर लैस बनाने के लिये तैयारी हो रही है। इस कड़ी में कर्मचारियों को ट्रेनिंग के अलावा जरूरी सामान उपलब्ध कराये जारहे हैं। हांलांकि तैयार पहले से ही थी लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण काम रूका हुआ था। एसएसपी ने जीडी और क्राइम डायरी को आनलाइन करने के लिए 20 दिन पहले ही आदेश दे दिये थे। अव उपलब्ध कर्मचारियों से ही थाने को पेपर लैस बनाया जायेगा।
यहां यह बताना जरूरी है कि पुलिस की सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम ) के तहत आॅनलाइन एफआईआर, ई एफआईआर, आॅनलाइन वेरिफिकेशन आदि सेवाएं करीब दो महीने पहले पुलिस ने शुरू कर दी थी। अव धीरे धीरे एक एक कर सभी काम कम्प्यूटराइज्ड हो जायेंगे। पुलिसअधिकारियों कका कहना है जैसे जैसे जिन कामों को आॅनलाइन करने का आदेश मिलता जायेगा वैसे ही पुलिस कर्मी उन सुविधाओं को आॅनलाइन करते जारहे हैं। अब रोजनामचा यानी जीडी और क्राइम डायरी को अॅनलाइन करने का काम रह गया है। अब इन दोनों कामों को एक महीने के अंदर आॅनलाइन कर दिया जायेगा और थाना इंदिरापुरम पूरी तरह से पेपर लैस हो जाएगा।



0 comments:
Post a Comment