पहले मीडिया को यहां से हटाओ तब ही बाहर कदम रखूंगी : कैटरीना - katrina kaif has refused to interact with media

अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले काफी दिनों  फिल्‍म 'बार बार देखो' के प्रमोशन की वजह से चर्चा में बनी हुई है. लेकिन  'बार बार देखो' जब उम्मीद पर खरी नही उतरी तो मिडिया के सामने तक आने से मन कर दिया. बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जिसने मीडियाकर्मियों को हैरान कर दिया.

दरअसल बीती रात कैटरीना को मुंबई से लंदन के लिए रवाना होना था. ऐसे में मीडियाकर्मी मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना का इंतजार कर रहे थे. कैटरीना जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची उन्‍होंने देखा के मीडिया के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं. उन्‍हें देखते ही कैटरीना ने अपने सिक्‍योरिटी गार्ड्स से कहा कि वे तब तक कार से बाहर नहीं आयेंगी जब तक मीडिया के लोग वहां से चले नहीं जाते.

कैटरीना की टीम ने उन्‍हें समझाने की कोशिश की उनकी फ्लाइट मिस हो सकती है. लेकिन कैटरीना इस बात पर अड़ गई और कहा कि पहले मीडिया को यहां से हटाओ तब ही वे बाहर कदम रखेंगी. इसके बाद कुछ मीडिया पर्सन के चले जाने के बाद वो कार से निकली. वहां कुछ मीडियाकर्मी मौजूद थे लेकिन कैटरीना ने उनकी तरफ कोई ध्‍यान नहीं दिया और एयरपोर्ट के अंदर चली गई. 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment