मौजूदा राष्ट्रीय टीम के लिए ‘अनुशासन’ मुख्य चीज है: लोकेश राहुल - Indian batsman kl rahul

भारतीय क्रिकेट के नए सनसनीखेज बल्लेबाज लोकेश राहुल को लगता है कि मौजूदा राष्ट्रीय टीम के लिए ‘अनुशासन’ मुख्य चीज है. उनका कहना है कि क्रिकेटरों की युवा खेप भाग्यशाली है क्योंकि उन्हें प्रेरणा के लिए कहीं और नहीं देखना पड़ रहा, इसके लिये टेस्ट कप्तान विराट कोहली मौजूद हैं.

लोकेश राहुल ने कहा, ‘वह हमारे लिए काफी प्रेरणादायी हैं. हम भाग्यशाली हैं कि हमें इसके लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. जो खिलाड़ी आपको प्रेरित करता है, वह ड्रेसिंग रूम में आपके साथ आपके बगल में बैठा है. उनकी प्रतिबद्धता का स्तर, अनुशासन और काम करने का तरीका, अपनी फिटनेस और डाइट के प्रति अनुशासन, ये सारी चीजें हम सभी को प्रेरित करती हैं.

राहुल ने कहा, ‘अगर आप ड्रेसिंग रूम में आओ तो आप देख सकते हो कि सभी खिलाड़ी कितने अनुशासित हैं. उन्होंने (विराट ने) मेरे करियर को बनाने में काफी मदद की है. जब मैं टेस्ट क्रिकेट में आया था तो मैं अच्छा था लेकिन इतना बेहतरीन नहीं था जितना अब हूं. विराट ने मेरी तैयारी, दृष्टिकोण में काफी मदद की और उन्होंने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं किसी अन्य के बारे में बात नहीं कर सकता, इस तरह की चीजें मुझे प्रभावित नहीं करती. जैसा कि मैंने कहा कि मैं सभी तीनों फॉर्मेट में खेलना पसंद करता हूं, इन सभी में आपको अलग तरह से चुनौती मिलती है और मैं ऐसा हूं जो चुनौतियों का लुत्फ उठाता है.’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment