समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे पारिवारिक झगड़े के बीच पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए. ससे पहले मुलायम ने शिवपाल व अखिलेश से बारी-बारी से अपने आवास पर बात की और दोनों को मतभेद दूर करने को समझाया. मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा मेरे रहते पार्टी में कोई फूट नहीं हो सकती है. उन्होंने पार्टी दफ्तर में दोनों नेताओं के समर्थकों के जुटने के बाद उनसे बातचीत की. इमुलायम ने कहा कि अखिलेश, शिवपाल, रामगोपाल में कोई झगड़ा नहीं है. मैं अभी हूं. मुलायम ने कहा कि अखिलेश मेरी बात नहीं टालेगा. उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति मेरे साथ खड़े हैं, तो वैसे कैसे हटेंगे.
संबोधन के दौरान खनन मंत्री रहे प्रजापति मुलायम के साथ खड़े नजर आये, जिन्हें हाल में अखिलेश ने कैबिनेट से बाहर कर दिया था, कहा जा रहा था कि उन्हें पार्टी से निकाला जायेगा, जिस पर मुलायम से विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि जैसे परिवार में विभिन्न लोग होते हैं और थोड़ा-बहुत मतभेद हो जाते हैं, वैसा ही सपा परिवार है. मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने आपलोगों से बहुत मेहनत करवाई है और मेहनत करवा कर सरकार बनायी है, हमें फिर से सरकार बनाना है. मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते कि दोबारा सरकार बने. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. सपा के झगड़े के मीडिया कवरेज पर मुलायम ने कहा कि यह स्वाभाविक है. मीडिया को मौका मिला है, यह मीडिया की गलती नहीं है.

0 comments:
Post a Comment