एक लाख रूपए का ईनामी नक्सली गिरफ्तार Maoists arrested prize of Rs one lakh

रायपुर,  (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने एक लाख रूपए के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सली मिडियाम राजा (28) को गिरफ्तार कर लिया है। राजा के सिर पर एक लाख रूपए का ईनाम घोषित है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुरक्षा बल के जवानों को खोजी अभियान में बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर, पुतकेल, चिल्कापल्ली और पोलमपल्ली गांव के जंगल में रवाना किया गया था। दल जब पोलमपल्ली गांव के जंगल में था तब नक्सली राजा वहां से भागने लगा। बाद में सुरक्षा बल ने घेराबंदी कर राजा को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि राजा क्षेत्र में दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का मुखिया रहा है तथा कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। राजा के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि पुलिस राजा से पूछताछ कर रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment