नयी दिल्ली, ( क्राईम संवाददाता ) पिछले महीने यहां के स्वरूप नगर इलाके से तांबे के 90 किलोग्राम कबाड़ की डकैती के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आज बताया कि गत 28 अगस्त को चाकू और लोहे की छड़ों से लैस आरोपी कबाड़ी तेज सिंह के बुराड़ी स्थित घर में घुसे और तांबे का 90 किलोग्राम कबाड़ एवं घर की दूसरी चीजें उठाकर ले गए।
पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर घटना को लेकर जांच शुरू कर दी थी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त :अपराध शाखा: रवींद्र यादव ने कहा, ‘‘अपराध शाखा की एक टीम ने आरोपी - राजेश, धमेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, मंजे कुमार और दिनेश को पिछले हफ्ते सिरसपुर गांव में रेलवे लाइन के पास गिरफ्तार किया।’’ लूट का तांबा और उसे ले जाने में इस्तेमाल वाहन बरामद कर लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि गिरोह का मुखिया राजेश डकैती और चोरी के 15 दूसरे मामलों में संलिप्त है।



0 comments:
Post a Comment