साहिबाबाद, (संवाददाता) खोड़ा के शनि बाजार लोधी चैक के पास नवविवाहिता को छत से फेंकने वाले ससुरालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस मामले में नामजद पति सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। वहीं, नवविवाहिता के मायके वाले पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही है।
गढ़ी चैखड़ी, नोएडा के रहने वाले जैन प्रकाश गुप्त की बेटी कृति गुप्ता की 15 जनवरी 2016 को शनि बाजार लोधी चैक, खोड़ा निवासी जितेंद्र से शादी हुई। जैन प्रकाश का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दस लाख रुपये दहेज में मांगने लगे। इसके लिए उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। बेटी को उनसे बात नहीं करने देते थे। दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को दो मंजिले छत से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि वह बिजली के केबल में फंसने के बाद जमीन पर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोट आई। उसके सुसराल वालों ने उसका उपचार भी नहीं कराया। पुलिस ने उनकी बेटी की ओर से तहरीर लेकर पति जितेंद्र, देवर दीपक, राजकुमार, राहुल व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जैन प्रकाश गुप्त ने कहा कि पुलिस ने उनकी बेटी की तहरीर बदलवा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं। वहीं, थाना प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उचित कार्रवाई की जा रही है।



0 comments:
Post a Comment