गाजियाबाद, ( संवाददाता ) एमएमजी अस्पताल जिला का प्रमुख अस्पताल है लेकिन यहां मरीजों को कई स्तर पर परेशानियों से गुजरना पड़ता है । अब तो इस अस्पताल में सुविधाओं का भी टोटा नजर आ रहा है ।
प्रदेश सरकार जहां अस्पतालों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस कर रहा है, वहीं एमएमजी अस्पताल में सुविधाएं धीरे - धीरे कम होती जा रही है । जिले का प्रमुख अस्पताल का अल्ट्रसाउंड विभाग बंद हो चुका है। इस संबंध में सीएमएस ने कहा कि रेडियोलाजिस्ट न होने की वजह से विभाग बंद कर दिया गया है। एमएमजी अस्पताल का अल्ट्रासाउंड विभाग पिछले माह से बंद है। 31 जुलाई को अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट सेवानिवृत्त हो गए है। इसके बाद में अस्पताल में कोई रेडियोलाजिस्ट नहीं है। इस वजह से अन्य सुविधएं जैसे एक्सरे आदि का काम टेक्नीशियन के सहारे चल रही है, लेकिन अल्ट्रासाउंड का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इस वजह से अल्ट्रासाउंड विभाग को बंद कर दिया गया है।
अस्पताल में रोजाना करीब 50 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं। अल्ट्रासाउंड न होने से इन मरीजों को परेशानी हो रही है। इनमें से 10 से 15 मरीज संयुक्त अस्पताल पहुंच जाते हैं। वहां पर भी मरीज अधिक संख्या में हो जाते हैं जिससे मरीजों को लंबा इतजार करना पड़ता है।
अल्ट्रासाउंड बंद होने से सबसे अधिक इमजेंसी में आने वाले मरीजों को होती है। इनमें से कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें तत्काल अल्ट्रसाउंड कराना होता है। ऐसे में मरीजों को उपचार में समय लग जाता है।



0 comments:
Post a Comment