नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में इस बात पर बल देते हुए कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। आपने उनकी देश के प्रति विनम्र सेवा को दोहराते हुए कहा कि श्री मोदी जी ने अपना जीवन देश को समर्पित किया है, जो भारत के नागरिकों को एक दीप स्तंभ की तरह है। उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधियों को अपना लक्ष्य अधिक केन्द्रित करना चाहिए और उन्मुख सेवा तथा उत्साह के साथ अपनी सेवा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंरने कहा कि अपने मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का मुख्य उद्देश्य कृषकों और मछुआरों को अपनी सर्वोत्तम सेवा प्रदान करना है। हमारे प्रयास ऐसे होने चाहिए जिससे सही दिशा में नीति विकसित हो और सभी लाभार्थियों तक वह पहुंच सकें।
डा. गोपाल कृष्णा, केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुंबई ने मंत्री एवं सभागार में उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया और संयुक्त प्रयासों तथा भागीदारी से मछुआरों की आजीविका से उनके जीवन में सुधार लाने हेतु केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान की भूमिका पर बल दिया।
श्री एम. गायकवाड, मत्स्य आयुक्त, मत्स्य विभाग, महाराष्ट्र ने कहा कि निम्न लागत मछलियों से मूल्यवर्धक उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे मछुआरों तथा मत्स्य व्यावसायिकों को व्यापक बाजार उपलब्ध होगा।



0 comments:
Post a Comment