मां से मिले मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद-PM-BirthDay

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी अपना 67वां जन्मदिन अपने गृहराज्य गुजरात में मना रहे हैं. वह शनिवार सुबह गांधीनगर स्थित अपने आवास पहुंचे और मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिए.मां से मिलने के लिए वह बेहद ही सादगी से घर पहुंचे. वह केवल एक कार में सवार होकर पहुंचे थे, उनके साथ वाहनों का काफिला नहीं था. मां से मुलाकात के बाद उन्होंने घर के बाहर इकट्ठा हुए लोगों का अभिवादन किया.

शुक्रवार देर रात से ही पीएम को जन्मदिन के बधाई संदेश मिलने लगे. सोशल मीडिया पर दिग्गज, राजनेताओं की शुभकामनाएं आने लगी हैं. पूरा देश अपने पीएम के जन्मदिन को लेकर उत्साहित है. कहीं उनके नाम का केक बना है, तो कहीं पूजा का आयोजन किया गया है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment