मेरा घर मुंबई ही है : प्रियंका चोपड़ा - Priyanka chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए ऐसे कहा जा रहा था कि प्रियंका स्थाई रूप से लॉस एंजिल्स में रहने वाली वाली हैं. इसपर प्रियंका ने कहा कि उनका घर मुंबई है. हालाँकि 34 वर्षीय अभिनेत्री हॉलीवुड में काम करने की वजह से ज्यादातर समय देश के बाहर व्यतीत कर रही हैं. अभी वो फिलहाल हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ और टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में काम कर रही है.

हालांकि प्रियंका की स्थायी रूप से लॉस एंजिलिस में बसने की कोई योजना नही है. प्रियंका ने टवीटर पर लिखा है, ‘मैं इस तरह की खबरों से कई बार दो चार होती हूं, मैं न्यूयॉर्क में क्वांटिको की शूटिंग कर रही हूं. लॉस एंजिल्स में बसने की कोई योजना नही है.’ फिल्म और टीवी सीरीज के साथ-साथ प्रियंका अमेरिका में पत्रिकाओं के कवर पर और अवॉर्ड समारोहों में भी नजर आ रही हैं. 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment