जम्मू-कश्मीर में देश विरोधी गतिविधियों की वजह से 12 वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन 12 अफसरों को बर्खास्त किया गया है, उनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इस तरह के मामले में संलिप्तता की बात पता चलने पर राज्य की पुलिस ने तहकीकात शुरू की थी। पुलिस ने इन अफसरों को लेकर एक अहम जांच रिपोर्ट तैयार की थी। सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर आरोप लगाए गए।
इन अफसरों पर पुलिस की रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्य सचिव ने कार्रवाई करने का फैसला लिया। जिसके बाद मुख्य सचिव के आदेश पर इन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बर्खास्त हुए कुछ अफसर अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बर्खास्त किए गए कई अफसरों पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जम्मू कश्मीर बीजेपी ने अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को सही बताया है। बीजेपी नेता खालिद जहांगीर ने कहा कि इन नेताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि अफसरों को चाहिए कि वे लोगों की भलाई के लिए काम करें।



0 comments:
Post a Comment