बाबा जयगुरुदेव जयंती कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़, 19 लोगों की मौत - Stamped in varanasi at rajghat bridge

उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी जिले की सीमा पर बाबा जयगुरुदेव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य जख्मी हो गए.

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि चंदौली जिले में गंगा के किनारे डोमरी गांव में बाबा जयगुरुदेव की याद में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता शिविर में आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी स्थित पीली कोठी से होते हुए डोमरी गांव जा रहे थे. रास्ते में राजघाट पुल पर अचानक भगदड़ मच गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से पांच की हालत नाजुक बतायी जाती है. मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है.

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने हादसे में मृतकों के परिवार के लोगों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों के लिए यूपी सरकार ने 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment