नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल राष्ट्रपति भवन में हाल ही में संपन्न रियो पैरालिंपिक्स में भाग लेने वाले खिलाडि़यों का स्वागत किया। केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल भी इस अवसर पर उपस्थित रहने वालों में शामिल थे। एथलीटों में रियो पैरालिंपिक्स के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र झाझरिया एवं मरियप्पन, रजत पदक विजेता सुश्री दीपा मलिक एवं कांस्य पदक विजेता वरुण सिंह भाटी शामिल थे।
पिछले सप्ताह पैरा एथलीटों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।



0 comments:
Post a Comment