टॉपर घोटाले के बाद 68 इंटर कॉलेजों और 19 स्कूलों की मान्यता रद्द - BSEB cancels recognition of 68 inter colleges and 19 schools

बिहार के टॉपर घोटाले में बिहार स्कूल इग्जामिनेशन बोर्ड(बीएसईबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. बोर्ड ने घोटाले की जांच के बाद 68 इंटर कॉलेजों और 19 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है.

आपको बता दें कि पिछले दिनों 'आज तक' ने एक्सक्लूसिव खबर दिखाई थी कि बिहार बोर्ड में 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को अपने विषयों की बेसिक जानकारी भी नहीं है, जिसके बाद बिहार सरकार और बिहार बोर्ड हरकत में आ गया था और परिणाम रद्द कर दिए गए थे.

बिहार टॉपर्स घोटाला इस साल मई में उस वक्त सामने आया था जब बिहार बोर्ड में आर्ट्स की टॉपर रूबी राय और साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ का इंटरव्यू लेने कुछ पत्रकार उनके घर पहुंच गए. कैमरे के सामने जब दोनों से उनके विषयों को लेकर मामूली से सवाल किए गए तो वो उनका जवाब भी नहीं दे सके थे. यहां तक कि रूबी राय अपने विषय 'पोलिटिकल साइंस' का सही उच्चारण नहीं कर पा रही थी. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और विषुनराय कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment