देश की अब तक की सबसे बड़ी छपेमारी, 700 लोग हिरासत में - mumbai biggest crackdown for charges of cheating

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने मुंबई से सटे काशी मीरा इलाके में देश की अब तक की सबसे बड़ी छपेमारी कर तक़रीबन 700 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें कॉल सेंटर के कर्मचारी, मैनेजेर और मालिक भी शामिल हैं.

ठाणे पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के मुताबिक 3 इमारतों में 9 कॉल सेंटरों पर छापा मारा गया है और कार्रवाई बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे तक भी जारी थी. उन्होंने बताया कि ठाणे क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कॉल सेंटरों के जरिए अंतराष्ट्रीय ठगी चल रही है.

इस सूचना को पुख्ता करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. तकरीबन 200 पुलिसकर्मियों के साथ कुल 9 कॉल सेंटरों में कार्रवाई चल रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, कॉल सेंटर का बॉस यूएसए में रहता है. वहां से वह यूएसए के लोगों का पर्सनल डेटा चुराकर हिंदुस्तान के लोगों को भेजता था. मीरा रोड कॉल सेंटर से शिकार को फोन जाता था. उन्हें बताया जाता था कि उसकी अवैध संपत्ति की जानकारी मिली है और टैक्स रिवीजन हुआ है. रेवेन्यू सर्विस और लोकल पुलिस मिलकर घर और ऑफिस पर रेड डालेगी. घबराए लोगों को सेटलमेंट करने की बात कहते थे. फिर उनको एक नम्बर और मैसेज भेज जाता था और उस नंबर पर संपर्क करने पर वह किसी डिपार्टमेंटल स्टोर में जाने को बोलता था. वहां उसे कूपन खरीदने के लिए कहा जाता और फिर कूपन का पीन नम्बर ले लिया जाता था. पिन नम्बर लेकर उसकी राशि को कॉल सेंटर के लोग अपने एकाउंट में ले लेते थे.

पुलिस के मुताबिक, दिन में 1 से डेढ़ करोड का ट्रांजेक्शन होता था.  7 कॉल सेंटर में 770 लोगों को डिटेन किया गया था, जिसमें से 70 को अरेस्ट किया गया है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment