अपने बनाये नियम को तोड़ने जा रहे हैं आमिर - Aamir khan again attempting to break his set rules

हम सब जानते हैं कि आमिर खान अपनी फिल्म को ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. इस बार आने वाली फिल्म दंगल के लिए भी वे यह ही प्रयास शुरू हो चुके हैं.

आमिर खान पिछले कुछ सालों से क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज़ करते हैं और फिल्म का ट्रेलर दिवाली के मौके पर रिलीज़ करते हैं. दिवाली पर रिलीज़ होने वाली फिल्म के साथ त्योहारों के मौके पर आमिर अपना ट्रेलर
इसलिए जारी करते हैं क्योंकि वह इसे लकी मानते हैं और उन्हें सफलता भी मिलती हैं. मगर इस बार वो अपने बनाये नियम को तोड़ने जा रहे हैं और दिवाली के मौके पर दंगल का ट्रेलर रिलीज़ नहीं करेंगे. दंगल का ट्रेलर आमिर दिवाली पर रिलीज़ न करके दिवाली से एक सप्ताह पहले ही जारी करेंगे.


इस साल दंगल के प्रचार की योजना भी उसी प्रकार बनाई जानी थी कि दंगल के ट्रेलर को दिवाली पर रिलीज़ किया जाए और दिवाली पर रिलीज़ होने वाली फिल्म शिवाय और ऐ दिल हैं मुश्किल के साथ सिनेमा घरों में दिखाया जाए मगर आमिर इस साल ऐसा नहीं करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आमिर का मानना हैं कि जब जब दर्शक ऐ दिल हैं मुश्किल और शिवाय के साथ दंगल का ट्रेलर देखेंगे तब उनका ध्यान ट्रेलर से ज़्यादा फिल्म पर होगा यानि दर्शकों का ध्यान ट्रेलर और फिल्म की तरफ बंट जाएगा जो आमिर को गवारा नहीं. इसलिए आमिर ने अपने नियम को दरकिनार कर इस साल दिवाली से एक हफ्ता पहले ही ट्रेलर रिलीज़ करने की योजना बनाई हैं. बताया ये भी जा रहा हैं की आमिर ने पिछले हफ्ते अपने खास दोस्तों से दंगल के प्रति राय जानने के लिए एक शो रखा था और शो के बाद ही आमिर ने ये निर्णय लिया.

आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर, 3 इडियट्स, गजिनी, धूम 3 और पी के के ट्रेलर्स दिवाली के मौके पर ही जारी किए गए थे.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment