देश-विदेश में साधना केन्द्र चला रहे बाबा ने किया छात्रा का रेप Baba spiritual centers abroad run by student rape

नई दिल्ली, ( न्यूज नेटवर्क )  देश-विदेश में एक विशेष प्रकार का ध्यान साधना केन्द्र चलाने वाले बाबा पर 20 वर्षीय छात्रा का बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी है बाबा ने उसे खास आशीर्वाद वाला चॉकलेट का प्रसाद दिया और फिर उसका बलात्कार किया।

हैरानी की बात यह आरोपी बाबा को आम बाबा नहीं है बल्कि उसके देश और विदेश में दर्जनों साधना केन्‍द्र चलाते हैं। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत में आरोपी बाबा का नाम रमेश चौहान बताया है जो खुद को एक वैद्य और सिद्धि प्राप्त साधु होने का दावा करता है।

पीडि़ता ने दावा किया कि आरोपी बाबा सिद्ध शक्ति कुंडलनी मेडिटेशन ट्रस्ट इंटरनेशनल नाम से दिल्ली, मुंबई, गोवा, पुणे, मस्कट, दुबई, अमेरिका, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में कई साधना केन्द्र चलाता है।    

पीडि़ता की मां बीमार थीं और वह एक सहेली की सलाह पर उसके पास दवा लेने गई थी
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment