फैशन क्वीन सोनम ने मिस किया एक ब्लाकबस्टर फिल्म - bollywood actress sonam kapoor miss bahubali

नेहा धूपिया के टॉक शो में सोनम कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने सबको चौंका दिया है. जी हां, बात ही कुछ ऐसी है. पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली' का ऑफर सोनम कपूर को मिला था. सुनकर हो गए न हैरान, अब इस बात पर यकीन करें न करें, मगर इसका खुलासा खुद सोनम ने कर दिया है.

हुआ ऐसा था कि नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर' में बातचीत के दौरान जब सोनम को अपने स्टाइल में कुछ फिल्मों का रिव्यू करने को कहा गया तो इस लिस्ट में सबसे पहले 'बाहुबली' थी. सोनम का कहना था कि कहा कि उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है, मगर इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी है, क्योंकि उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी. लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि आखिर सोनम ने इस फिल्म को ना क्यों कह दिया.

वैसे इस फिल्म को मना करने की जो भी वजह रही हो लेकिन सोनम आपने एक ब्लाकबस्टर फिल्म जरूर मिस कर दी. 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment