गोपालगंज में सांप्रदायिक तनाव, इंटरनेट सेवा पर लगा प्रतिबंध Communal tension in Gopalganj, the ban on Internet service

बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान फैले साम्प्रदायिक तनाव के दूसरे दिन प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

गोपालगंज, ( संवाददाता ) दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों की झड़प के दूसरे दिन भी भारी तनाव कायम है। जिला प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। सड़कों पर पुलिस गश्त जारी है।

विदित हो कि शुक्रवार की शाम दो समुदायों की झड़प के दौरान गुस्साए लोगों ने थावे रोड स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी स्कॉपियों सहित दो वाहनों को फूंक दिया था। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उपद्रवियों ने उसपर भी पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने एक जूता-चप्पल की दुकान को भी लूट लिया।

घटना में सदर इंस्पेक्टर निगम कुमार सहित तीन पुलिसकर्मी तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद डीएम राहुल कुमार तथा एसपी रवि रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। शहर के चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। देखते-देखते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तनाव आज भी कायम है।

देर शाम शुरू हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर के विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। उत्साही युवक की प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्राली पर लेकर गंडक नहर में विसर्जन करने के लिए तुरकहां जा रहे थे। बताया जाता है कि शाम के करीब छह बजे अचानक तुरकहां के समीप विसर्जन जुलूस पर पथराव आरंभ हो गया।

रणक्षेत्र बना इलाका, लाठीचार्ज

थोड़ी ही देर में पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। कुछ देर बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। उसने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इसकी प्रतिक्रिया में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मंदिर में तोड़फोड़ की चर्चा

इस बीच जंगलिया इलाके में एक मंदिर में तोड़फोड़ की चर्चा पर एक पक्ष और उग्र हो गया। उसने सड़कों पर जमकर आगजनी की। तनाव बढ़ता देख दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरने लगे। कई थानों की पुलिस को बुलाकर प्रत्येक चौक-चौराहे पर तैनात कर दिया गया। प्रशासन ने एहतियातन फायर बिग्रेड की गाडिय़ों को भी बुला लिया। डीएम राहुल कुमार आवागमन पर प्रतिबंध

घटना के बाद पुलिस ने घटना स्थल तथा आसपास के इलाकों में आवागमन रोक दिया। वरीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से कतराते रहे।

इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध

आज जिला प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा अफवाहों को नहीं फैलने देने के लिए किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा संयम से काम लेने की अपील की है। साथ ही कानून-व्यवस्था के उल्लंघन से सख्ती ने निबटने का एलान किया है।तथा एसपी रवि रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे।

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment