नरेला स्थित सीआरपीएफ कैम्प में जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वहां मौजूद लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार जवान की पहचान 25 वर्षीय हजरत अली के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
हजरत अली बवाना स्थित सीआरपीएफ कैम्प में कांस्टेबल के रूप में तैनात था और उसकी ड्युटी रसोई घर में लगी हुई थी। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवानों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान था और परिजन गांव में रहते हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि ऐसी कोई भी समस्या घर में नहीं थी जिससे ऐसा कदम उठाने की जरूरत पड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 comments:
Post a Comment