अलप्पों में रूस की बमबारी से नाराज EU, लगा सकता है प्रतिबंध-Aleppo Bombing European Union Mood Hardens On Russia Sanctions

यूरोपीय संघ के नेताओं ने आज रूस की ओर से सीरिया के अलप्पों शहर में नागरिकों पर बमबारी किए जाने की आलोचना की। बमबारी न रोकने करने की स्थिति में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी मास्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के पक्ष में विचार कर सकते हैं।
बुधवार देर रात बर्लिन में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद आज ब्रुसेल्स आने पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि वह अलप्पों में बमबारी रोकने की अवधि को बढ़ाने के लिए रूस पर अधिकतम राजनयिक दबाव बनाना चाहते थे। अलप्पों में रूस अस्पताल और नागरिक पर हमले कर रहा है।
ओलांद ने कहा कि युद्ध विराम संधि का सम्मान नहीं किया जा रहा है और अलप्पो शहर को बर्बाद करने का इरादा है, इसलिए सारे रास्ते खुले हैं।
मास्को और र्वांशगटन के बीच संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद वहां 2,75,000 नागरिक फंस गए हैं और कई नागरिक मारे गए हैं।
रूस ने संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि चार दिनों तक 11 घंटे के लिए पूर्वी अलप्पो में बमबारी रोकी जाएगी।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment