उत्तर प्रदेश में कर्ज के बोझ से दबे किसान ने लगायी फांसी The farmer in the state burdened by debt hanging over

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता ने 2 साल पहले एक बैंक से डेढ़ लाख रुपए का कर्ज लिया था। अब वह ब्याज समेत दो लाख रुपए हो गया है।

बांदा,  ( भाषा ) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार (15 अक्टूबर) को यहां बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित खम्हौरा गांव के रहने वाले किसान कृष्ण कुमार (50) ने कथित रूप से कर्ज के बोझ से त्रस्त होकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतक के बेटे प्रेमचंद्र ने बताया कि उसके पिता ने दो साल पहले अतर्रा स्थित एक बैंक शाखा से डेढ़ लाख रुपए का कर्ज लिया था। अब वह ब्याज समेत दो लाख रुपए हो गया है।
उसने बताया कि उसका परिवार पिछले साल एक लाख रुपए में पूरी खेती गिरवी रख कर बांदा शहर में मजदूरी करता है। कर्ज से परेशान होकर ही पिता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतर्रा के उपजिलाधिकारी अरविंद तिवारी ने बताया कि किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। लेखपाल से जांच कराई जा रही है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment