सरकारी कदमों से किसान समृद्ध होंगेः राधा मोहन सिंह Government measures prosperous farmer Radha Mohan Singh




  • ‘ अगले वर्ष तक 14 करोड़ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध होगा’ 


चंण्डीगढ,   ( संवाददाता )  सरकार किसानों की समृद्धि और कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए पिछले ढ़ाई वर्षों में अनेक कदम उठाए गए हैं। चार वर्ष के अंदर सभी खेत को पानी का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। दीर्घकालिक सिंचाई कोष के साथ उन्नत सिंचाई सुविधा और सरकार द्वारा शुरु किए गए बेहतर प्रबंधन से यह लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। यह बात कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कही। श्री सिंह आज चंडीगढ़ में क्षेत्रीय संपादकों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादों का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी कृषि मंडियों को एक राष्ट्रीय प्लैटफॉर्म के साथ जोड़ने का काम कर रही है और अगले वर्ष तक सभी 585 मंडियों को एक साझा बाजार से जोड़ दिया जाएगा जहां किसान अच्छी कीमत पर अपने उत्पाद बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना संभव हो सकेगा। 

श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न तरीकों से किसानों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाकर 9.0 लाख करोड़ रुपये किया गया है और किसानों का ऋण दबाव कम करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता राशि आबंटित की गई है। श्री सिंह ने बताया कि केंद्र पहले ही कृषि ऋण पर बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले 9 प्रतिशत ब्याज पर 5 प्रतिशत ब्याज की सहायता दे रहा है। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकारों से अपील की कि वे किसानों को शेष 4 प्रतिशत ब्याज सहायता अपने खजाने से दें ताकि किसानों को शून्य प्रतिशत पर ऋण मिल सके।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment