- एक बार फिर सामान्य स्कूली प्रक्रिया को अपनी ‘उपलब्धि’ बताकर आप ने किया अपना प्रचार
- शो-बाजी कर सरकारी स्कूलों में टीचरों की भारी कमी, खस्ताहाल इमारतें व सरकार की दोहरी शिक्षा नीति को छिपाने की साजिश
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) आप सरकार की प्रचार-जुटाने की नीति की कड़ी निंदा करता है| ज्ञात हो कि आप सरकार, सरकारी स्कूलों की पैरेंट-टीचर मीटिंग की सामान्य सामान्य स्कूली प्रक्रिया को ‘मेगा पीटीएम’ का नाम देकर प्रचारित कर रही है| पेरेंट्स-टीचर मीटिंग समय-समय पर सभी स्कूलों में होती रहती है, लेकिन सरकार ने इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया है| आज, कई विद्यालयों में शिक्षको को मीटिंग में उपस्थित दिखने के लिए केवल अभिभावकों के हस्ताक्षर लेने में दिलचस्पी रही| आप सरकार इस तरह के झूठे प्रचार द्वारा न सिर्फ स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जमीनी कार्यवाही की कमी छुपा रही है बल्कि यह आप सरकार की धोखेबाज प्रकृति को भी चिन्हित करता है|
सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति यह है कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान, सरकार के निर्देशों पर शिक्षा निदेशालय द्वारा बनाये गए घटिया नियमो का हवाला देते हुए, छात्रो को दाखिला देने से इनकार किया जाता है| दाखिला प्राप्त करने वाले छात्र भी सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों और चरमराती बुनियादी ढांचों में बैठकर पढने को मजबूर हैं| इसके आलावा आप सरकार अन्य बेहद जरूरी मुद्दों जैसे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए नियुक्तियां भी नहीं कर रही है| ज्ञात हो पिछले दिनों 26,031 शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करने को लेकर आप सरकार पर कार्यवाही के लिए दिल्ली उच्च न्यायलय में अवमानना याचिका भी दायर की गई थी| जिसके साथ ही साथ आप सरकार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के खराब इंफ्ररास्ट्रचर को लेकर भी लताड़ा गया था|
केवाईएस आप सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के स्थान पर शो-बाजी व अपनी पार्टी का प्रचार करने की ओछी राजनीति की कड़ी भर्त्सना करता है| आप सरकार के इन छात्र तथा शिक्षा विरोधी रवैये का कड़ी निंदा के साथ ही केवाईएस की मांग है की दिल्ली सरकार पहले सरकारी स्कूलों की बुनियादी जरूरते पूरी करे, जरूरी संख्या में शिक्षकों की भर्ती और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करे|



0 comments:
Post a Comment