दिल्ली की रामलीला में 'सर्जिकल स्ट्राइक' In Delhi's Ramlila 'surgical strike'

नई दिल्ली,  भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए लक्ष्यभेदी हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) का उल्लेख दिल्ली में हो रही रामलीला में भी आ गया। प्रसंग रावण-अंगद संवाद का था और अंगद का किरदार भाजपा सांसद मनोज तिवारी निभा रहे थे। उल्लेखनीय है कि दशहरे के मद्देनजर दिल्ली में हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला हो रही है। लव-कुश कमेटी की रामलीला में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अंगद का किरदार निभाया है। रविवार को रावण-अंगद संवाद का प्रसंग था। रावण ने बातचीत के दौरान हनुमान का भी उल्लेख किया, इस पर अंगद बने मनोज कह दिया क्या वही 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाला वानर? मनोज का यह अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। 

चूंकि मनोज भाजपा सांसद भी हैं इसलिए उनके संवाद पर विवाद भी तय है। राजनीतिक दलों ने इसकी यह कहते हुए आलोचना की है कि भाजपा इस मामले में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। 

बाद में जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्‍या उन्‍होंने सर्जिकल स्‍ट्राइक की बात जानबूझकर की थी? इस तिवारी ने कहा कि उनके दिमाग में पहले से ऐसा कुछ भी नहीं था। यह बात मेरे मुंह से अचानक निकल गई। उन्होंने कहा कि हकीकत में सबसे पहला लक्ष्यभेदी हमला लंका दहन ही था। सोशल मीडिया पर भी हनुमानजी की तस्‍वीर के साथ कहा जा रहा है कि दुनिया का पहला सर्जिकल स्ट्राइक वो था जब बजरंगबली ने लंका दहन किया था।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment