अबु बकर अल बगदादी को दिया गया जहर-Isis Chief Abu Bakar Al Bagdadi

दुबई, प्रेट्र : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के सरगना अबू बकर अल बगदादी और उसके तीन सहयोगियों को खाने में जहर देने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि गंभीर रूप से बीमार खूंखार आतंकी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। कई अरबी भाषी और ईरानी न्यूज साइटों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इराक में निनेवाह के बेआज जिले में बगदादी और अन्य के भोजन में जहर मिला दिया गया था। इराकी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएए के मुताबिक चारों जहर से गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद जहर देने में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आइएस आतंकियों ने कई लोगों को पकड़ रखा है।   बगदादी को जहर देने की खबर आने से पहले इराकी मीडिया ने दावा किया कि बैठक के दौरान विस्फोटक वाले बेल्ट के विस्फोट में आइएस के कुछ शीर्ष कमांडर समेत 16 आतंकी मारे गए। अमेरिका ने बगदादी के सिर पर एक करोड़ डॉलर (करीब 66.51 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया है। इससे पहले कई बार हमलों में बगदादी के घायल होने की खबर आ चुकी है। 
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment