LOC पर आतंकियों ने जवान का शव विकृत किया-Jawans Body Mutilated By Pak Terrorists


जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में आतंकियों की बर्बरता का मामला सामने आया है। आतंकियों ने एक भारतीय जवान की हत्या कर उसके शव को विकृत कर दिया। इससे गुस्साई सेना ने कहा है कि आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा। इसका बदला लिया जाएगा।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम नियंत्रण रेखा के पास एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया।

आतंकवादियों ने जवान के शव को विकृत कर दिया और फिर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी की आड़ लेकर पाकिस्तान अधिकत कश्मीर में भाग गए।

उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आधिकारिक और अनाधिकारिक संगठनों में बर्बरता की कितनी पैठ है।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment