जम्मू, (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने आज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक अग्रिम चौकी पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। आईजी पुलिस (राजौरी-पुंछ सेक्टर) जॉनी विलियम्स ने बताया, ”पाकिस्तानी जवानों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा से लगे कृष्णागति-मेंढर सेक्टर में अग्रिम इलाके में गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।”
बहरहाल, रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि संघर्ष विराम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। संघर्ष विराम का उल्लंघन दो दिनों तक शांति रहने के बाद हुयी है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बल बताया था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए लक्षित हमलों के बाद जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 25 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है।



0 comments:
Post a Comment