ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में बीते महीने हुए पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आजीवन निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी, और यह जिम्मा उठाया है बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने. एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.
स्टर डीएम हेल्थकेयर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आजाद मूपेन ने मुंबई में पदक विजेता भारतीय पैरालम्पिक खिलाड़ियों देवेंद्र झाझरिया, मरियप्पन थांगावेलू, वरुण सिंह भाटी और दीपा मलिक को सम्मानित करने के लिए आयोजित के समारोह के दौरान यह घोषणा की. समारोह में पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ियों को नकद ईनाम भी दिए गए, जिसमें एस्टर डीएम फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी मूपेन के साथ दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी योगदान दिया.

0 comments:
Post a Comment