PAK ने आरएस पुरा और राजौरी में की गोलीबारी-Ceasefire Violation In Rajouri

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब मिलने से पाकिस्तानी रेंजर्स बौखला गए, जिसके बाद शुक्रवार रात आरएस पुरा सेक्टर और राजौरी में छोटे हथियारों से फायरिंग की। जिसका भारतीय जवानों ने भी करारा जवाब दिया। वहीं, सांबा सेक्टर में एक पाक जासूस के पकड़े जाने की खबर है।

सांबा सेक्टर में गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस बोधराज के पास से दो पाक सिम कार्ड और जवानों की तैनाती से संबंधित एक मैप मिला है।इससे पहले शुक्रवार को बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में 7 पाक रेंजर्स मारे गए और एक आतंकी भी ढेर हो गया। हालांकि पाकिस्तान ने किसी भी पाक रेंजर्स के मारे जाने की खबर का खंडन किया।

जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया, पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से आरएसपुरा में अब्दुलियान गांव में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।

उन्होंने बताया कि लोगों से कहा गया है वे घरों के भीतर रहें तथा अब तक इलाके में कोई राहत शिविर नहीं बनाया गया है। हालात पर अगले 18 घंटे तक नजर रखी जाएगी।


बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

संघर्ष विराम के उल्लंघन की इस ताजा घटना से कुछ घंटे पहले बीएसएफ ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान रेंजर्स के सात जवानों और एक आतंकवादी को मार गिराया गया है।

बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने कठुआ के हीरा नगर में भारतीय चौकियों पर सुबह करीब 9:35 बजे हमले (स्नाइपर अटैक) किए।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment