पीओके पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है और लगातार सीमा पार से फायरिंग कर रहा है. जम्मू-कश्मीर के आरएतंगधार, अखनूर, मेंढर, आएसपुरा में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी हो रही है, मिल रही जानकारी के मुताबिक अगले 3 दिनों पर सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग जारी रहने की आशंका है. दरअसल मंगलवार से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर फायरिंग हो रही है. सूत्रों के मुताबिक LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक साथ फायरिंग करके पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेना चाहता है. इसी को देखते हुए दीपावली के मौके फायरिंग की घटनाएं बढ़ने की आशंका है. पाक रेंजर्स के वेश में इंटरनेशनल बॉर्डर पर रेगुलर आर्मी ने मोर्चा संभालकर बड़े हमले और भारत का ज्यादा नुकसान करने की कोशिश में है. गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुए सीमा पार से फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए थे. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान बर्फ गिरने के पहले आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए हर कोशिश में जुटा है, इसलिए LOC पर पाकिस्तान के SSG कमांडो तैनाती की पिछले तीन-चार दिनों में बढ़ गई है. पाकिस्तान ने एसएसजी के करीब 14 से 15 प्लाटून LOC पर तैनात कर दिया है. हर एक प्लाटून को लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का अफसर लीड कर रहा है. यही नहीं, पाकिस्तान ने इन सेना के अधिकारियों की तैनाती LOC के सेंसिटिव एरिया में किया है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक अखनूर सेक्टर के पास चिनाब नदी से सटे चिकन नेक बेल्ट में भी अलग से PAK कमांडो की तैनाती की गई है. सूत्रों के मुताबिक करीब यहां 150 से ज़्यादा कमांडो की तैनाती की गई है. यहां 2 पाकिस्तानी सेना के अफसर इसकी कमांड संभाल रहे हैं. पाकिस्तान ने भारत के LOC के पास के चिनाब नदी और करीब 11 नाले जो भारत से पाकिस्तान की तरफ जाते हैं उन रास्तों पर हिट ऑपरेशन एक्सपर्टस लगा रखा है ताकि भारत के जवानों पर हमला किया जा सके. आतंकियो को जम्मू के नदी वाले इलाके में लश्कर ने अपने मरीन विंग के आतंकियों को ऐम्फिबीयन ऑपरेशन के लिए तैनात किया है.
Home / International /
Politics
/ सर्जिकल स्ट्राइक का बदला! दिवाली पर भारी फायरिंग करने की तैयारी में PAK, LoC पर तैनात किए कमांडो - Hindi News
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment