भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का असर पाकिस्तान में नज़र आने लगा है।पाकिस्तान की शक्तिशाली जासूसी एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को अगले कुछ हफ्तों में हटाया जा सकता है।एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई है। अख्तर को सितंबर 2014 में इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआईएस) का महानिदेशक बनाया गया था। उन्होंने नवंबर 2014 में पदभार संभाला था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम की जगह ली थी।
सामान्यत: नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होती है। इसमें केवल तभी बदलाव आता है जब आईएसआई प्रमुख सेवानिवृत्त हो जाएं या सैन्य प्रमुख उनकी जगह ले लें। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वे आईएसआई डीजी पद के लिए तय तीन साल के कार्यकाल से पहले ही हट सकते हैं।’ एक अधिकारी के मुताबिक कराची पलटन के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार उनकी जगह ले सकते हैं। PoK में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के आत्याचारों के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन
एक अन्य अधिकारी का कहना है कि बदलाव का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि ‘सैन्य प्रमुख राहिल शरीफ को विस्तार मिलता है या फिर जैसी की घोषणा की गई है उन्हें सेवानिवृत्ति दे दी जाती है।’ इस साल की शुरूआत में राहिल ने घोषणा की थी कि उन्हें विस्तार नहीं चाहिए और नवंबर माह में वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। हालांकि सेना के मुख्य प्रवक्ता असीम बाजवा ने आईएसआई के प्रमुख को हटाए जाने की खबरों को गलत बताया है।
पाक रक्षा सूत्रों के मुताबिक, जो भी शख्स कराची और सिंध में काम कर चुका होता है वो रक्षा जरूरतों को बखूबी समझता है। इसलिए नवीद मुख्तार इस दौड़ में सबसे आगे हैं।
कुछ दिनों पहले रिजवान अख्तर ने सेवा विस्तार नहीं लेने की घोषणा की थी। उन्होंने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान में जल्द ही रिजवान की जगह नए आईएसआई चीफ की नियुक्ति होगी।

0 comments:
Post a Comment