लापता हो गई हैं विद्या बालन - poster of kahaani 2 meet durga rani singh

2012 की हिट थ्रिलर फिल्म 'कहानी' के बाद इसका सीक्वल आ रहा है. सीक्वल का नाम 'कहानी 2 दुर्गा रानी सिंह' है. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के लिए निर्देशक सुजॉय घोष और विद्या बालन फिर एक बार एक साथ आए हैं.

विद्या की फिल्म 'कहानी 2 दुर्गा रानी सिंह' का पहला टीजर पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें उनकी फोटो के साथ वॉटेड लिखा हुआ है. इस फिल्म में विद्या दुर्गा रानी सिंह के किरदार में नजर आएंगी. 'कहानी' की अपार सफलता के बाद विद्या इस फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर से दमदार किरदार निभाती दिखाई देंगी. फिल्म में विद्या के साथ अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है.

उम्मीद की जा रही है विद्या की पिछली फिल्म 'कहानी' की तरह ये फिल्म इस साल की धमाकेदार फिल्म हो सकती है. यह फिल्म 2 दिसम्बर 2016 को रिलीज होगी.

आपको बता दें कि विद्या ने 'कहानी' में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था, जो पति को ढ़ूंढने के लिए एक मिशन पर रहती हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment