मुरलीधरन की तरह हर दूसरे TEST में अश्विन करते हैं ये कारनामा Muralitharan to Ashwin in the second test the performance of each

इंदौर, ( न्यूज नेटवर्क )   टेस्ट क्रिकेट में वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शुमार रविचंद्रन अश्विन ने इंदौर में खेले जा रहे भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट में 20वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिया है। अश्विन ने यह कारनामा केवल 39वें टेस्ट में कर दिया। अश्विन अब क्लेरी ग्रिमेट, सिडनी बर्न्स और श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के कतार में शामिल हो गए हैं। इन खिलाड़ियों के नाम हर दूसरे टेस्ट में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

सिडनी बर्न्स का रिकॉर्ड तोड़ना असंभव!
पिछले 100 सालों से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज सिडनी बर्न्स का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। सिडनी हर दूसरी पारी में 5 विकेट लेते थे। उनके नाम केवल 27 टेस्ट मैचों में 189 विकेट है जिसमें उन्होंने 27 बार पारी में पांच विकेट या उससे ज्यादा लिए है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट ने 37 टेस्ट मैचों में 21 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। टेस्ट क्रिकेट में 216 विकेट लेने ग्रिमेट हर तीसरी पारी में पांच विकेट चटकाते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने और पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम दर्ज है। अश्विन की तरह ही मुरलीधरन हर दूसरे टेस्ट में विपक्षी टीम के पांच बल्लेबाजों को जरूर आउट करते हैं। मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 133 टेस्ट मैचों में 67 बार पारी में पांच या उससे विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

अश्विन से आगे हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो अनिल कुंबले (35 बार), हरभजन सिंह (25 बार) और कपिल देव (23 बार) सिर्फ अश्विन से आगे हैं। हालांकि इन सभी खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। वर्तमान में अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वालों की सूची में 20वें नंबर पर काबिज है। अश्विन के फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह जल्द ही टॉप 10 में शामिल हो जाएंगे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment