अब ATM से निकलेंगे 20-50 रुपये के नोट-Noteban




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने के फैसले के बाद आम आदमी को राहत देने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) छोटे नोटों को लेकर बड़ा फैसला किया है। एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि आने वाले दिनों में लोगों की भीड़ कम होने के बाद एसबीआई के एटीएम से आपको 20 और 50 और रुपये के नोट भी मिलेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि हालात 50 से कम दिनों में सुधर जाएंगे।

भट्टाचार्य ने बताया कि एटीएम से पैसे निकलने में जो दिक्कत आ रही थी उसे ठीक करने का आधा काम पूरा हो चुका है और आधा बाकी है। इसपर बहुत तेजी से काम किया जा रहा है। भट्टाचार्य ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सौदे करें।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment