नयी दिल्ली, (भाषा) विपक्षी सदस्यों द्वारा बड़े नोटों को अमान्य करने के मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरने की पहल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है और उम्मीद जतायी कि विपक्ष शीतकालीन सत्र के विधायी एजेंडे को पूरा करने में पूरा योगदान देगा।
आज से शुरू हुए शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उम्मीद जतायी कि विभिन्न दलों की राजनीतिक विचारधाराओं, आम लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं तथा सरकार की सोच के आधार पर संसद में सभी मुद्दों पर ‘सार्थक’ चर्चा होगी। मोदी ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सत्र के दौरान काफी अच्छी चर्चा होगी। सभी दल सरकारी कामकाज को पूरा करने के लिए पूरा योगदान देंगे और पूरा प्रयास करेंगे। ’’



0 comments:
Post a Comment