अन्र्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 11 मोटर साईकिले व 1 आॅटो बरामद Interstates vehicle thieves arrested 3 members of the gang, 11 motor Saikile and 1 auto recovered



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना लोनी बार्डर पुलिस ने बेहटा पुलिया के पास से कल रात करीब 8 बजे  03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे व निशादेही पर चोरी की 11 मोटर साईकिलें, 1 आॅटो व 2 नाजाजय चाकू बरामद हुए है। 

   पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये चोरों  में चाॅद पुत्र युसुफ निवासी उत्तरांचल सोसायटी थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद, नौशाद उर्फ टेडा पुत्र बुन्दू निवासी बी-ब्लाक पानी की टंकी के पास बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा  राशिद उर्फ बाबा पुत्र शमशाद निवासी मौलाना आजाद कालोनी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद हैं । इनके कब्जे व निशानदेही पर सुपर स्पलेण्डर नं0 डीएल5एसवी-2031,  हीरो होण्डा स्पलेण्डर नं0 डीएल7एसएएम-2077, पल्सर नं0 डीएल7एसएएन-9814 ,  अपाचे नं0 डीएल13एसटी-7924, यामाहा आर-15 नं0 डीएल3एसडीडी-0008, पल्सर नं0 एचआर-51ए-7383, हीरो होण्डा सीडी डिलक्स नं0 यूपी17एफ-8920, स्पलेण्डर प्लस नं0 यूपी13एसी-0220, बजाज प्लेटिना नं0 डीएल7एसबीई-2098, अपाचे नं0 डीएल7एसएएन-7062, यामाहा एफजेडएस नं0 यूपी14बीजे-8365, आॅटो न0 डीएल12एल-2301 तथा 2 नाजाजय चाकू बरामद किया गया है । 
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो एन0सी0आर0 क्षेत्र मे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल शाम  सीसीपी स्कूल पावी के पास से अभियुक्त कुॅवरपाल सिंह पुत्र राम किशन निवासी निशान्त कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 216 पव्वै देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।

4 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात तहसील बम्बे के पास से अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र हंसराम निवासी शताब्दी नगर थाना परतापुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 4 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।








Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment