गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल रात 80 फुटा रोड जीजी फार्म हाउस शालीमार गार्डन से अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम सुनहैटा थाना खेकडा जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात ग्राम बम्हैटा से अभियुक्त लाला उर्फ प्रवीन पुत्र राजेन्द्र निवासी शाहपुर बम्हैटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 59 पव्वै अग्रेजी शराब अरूणाचल मार्का बरामद हुए है।
अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने आज प्रातः 10.30 बजे शनि मन्दिर के पीछे खोडा से अभियुक्त बबलू उर्फ शाका पुत्र ओमप्रकाश निवासी इन्दिरा बिहार खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment