खुद को ‘बैड बॉय’ मानते हैं शाहरुख खान A "bad boy" admits Khan



मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान खुद को बैड बॉय मानते हैं।
शाहरूख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं ।
शाहरूख का मानना है कि वह बैड बॉय हैं, जो नियमों को ज्यादा नहीं मानते हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बदतमीज हूं, घटिया नहीं और छिछोरा भी नहीं।
आई एम वैरी बैड बॉय।
मैं नियमों को ज्यादा नहीं मानता।
मैं सभी चीजें कह भी देता हूं और कर भी देता हूं।
” उन्होंने कहा, “मुझे यह कहने पर गर्व है।
मैं बैड बॉय हूं।
मैं वह बैड बॉय हूं जो शरीफ लगता है और मेरे डिंपल मुझे बचाते हैं।
”रईस’ में शाहरुख ड्रग तस्कर की भूमिका में जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं।
यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।
इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी प्रमुख भूमिका में हैं।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment