जेटली ने किया चिदंबरम पर पलटवार, संप्रग शासन के दौरान भ्रष्टाचार, घोटाला चरम पर था-Demonetisation Fm Arun Jaitley Corruption Scams Peaked In Congress Period Pchidambaram



नयी दिल्ली : पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम द्वारा सरकार के नोटबंदी के फैसले को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिये जाने के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार या कालाधन के खिलाफ एक भी कदम नहीं उठाया.
संप्रग शासन के दौरान भ्रष्टाचार, घोटाला चरम पर था, उनके शर्मनाक रिकार्ड को देखते हुए राजग के अभियान पर कांग्रेस की परेशानी से कोई अचंभा नहीं है. उन्होंने कहा वर्ष 2004-14 के बीच उच्च राशि की मुद्रा कुल मुद्रा का 36 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत पर पहुंच गयी, हमारी रणनीति कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ना है. अस्थायी दिक्कतों के बावजूद हम तेजी से नये नोटों को चलन में ला रहे हैं, रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में मुद्रा जारी करेगा.jethali



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment