नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक सच का खुलासा किया है। सोनम कपूर ने कहा है कि कि जब वो छोटी थीं तब उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा उन्होंने फिल्म समीक्षक राजीव मसंद के ईयर एंडिंग शो 'द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016' में किया।
शो का प्रोमो सोमवार को रिलीज किया गया है जिसमें सोनम के अलावा, विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी राजीव के साथ टेबल शेयर करतीं नजर आ रही हैं। सोनम सेक्शुअल अब्यूज के मुद्दे पर बात करते हुए इमोशनल हो जाती है और उन्होंने अपने साथ हुए मोलेस्टेशन की घटना शेयर की। सोनम ने कहा कि मुझे पता है कि जब मैं छोटी थी, तब मेरे साथ मोलेस्टेशन हुआ था और यह बहुत ही6 शॉकिंग था।
गौर हो कि 31 वर्षीय सोनम कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और आखिरी बार डायरेक्टर राम माधवानी की फिल्म 'नीरजा' में नजर आई थीं।



0 comments:
Post a Comment