मुम्बई, (वार्ता) मुम्बई में उपशहरी क्षेत्र गोरेगांव की आरे कॉलाेनी में तकनीकी खराबी के कारण आज एक हेलीकॉप्टर ने आपात स्थिति में उतरने का प्रयास किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि एक निजी हेलीकाप्टर ‘रोबिनसन आर 44’ ने जुहू से उड़ान भरी थी और इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण आरे कॉलाेनी में हेलीकॉप्टर ने आपात स्थिति में उतरने का प्रयास किया ।
इसी दौरान उसमे आग लग गयी आैर हेलीकॉप्टर के पायलट तथा उसमें सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।



0 comments:
Post a Comment