LIVE ENG vs IND: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स ने अपने डेब्यू मैच में ठोका अर्धशतक



भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैड ने बिना किसी नुकसान के 92 रन बना लिए हैं. कप्तान एलिस्टर कुक 40 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कीटन जेनिंग्स 51 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. पांच टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया दो-शून्य से आगे है.

इंग्लैंड ने टॉस जीता
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं, चोटिल अजिंक्य रहाणे और मोहम्मद शमी की जगह लोकेश राहुल और भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई है, जबकि इंग्लैंड की तरफ से कीटन जेनिंग्स डेब्यू कर रहे हैं.

देखिए लाइव स्कोर कार्ड 
इंग्लैंड से हिसाब चुकता करने का मौका
यह मैच ड्रा भी रहता है तो भारत सीरीज जीत जाएगा. इससे पहले इंग्लैंड ने 2011 में इंग्लैंड में, 2012 में भारत में और 2014 में फिर इंग्लैंड में भारत को हराया था. वानखेड़े पर पिछले दो टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को हराया है और 2012 का टेस्ट तो खासकर इसलिए याद रखा जाएगा क्योंकि केविन पीटरसन ने भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी बल्लेबाज की सबसे उम्दा पारियों में से एक खेली थी.




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment