जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं The Prime Minister congratulated the President on birthday



नयी दिल्ली,  (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके 81वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके काफी सुशिक्षित और जानकार राष्ट्रपति होने पर भारत को ‘‘गर्व’’ है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके व्यापक अनुभव और विद्वता से देश को काफी फायदा मिला है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रणब दा भारत के हितों को हर चीज से उपर रखते हैं। हमें इस तरह के योग्य और विद्वान राष्ट्रपति पर गर्व है।’’



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment