राहुल गांधी का पीएम मोदी पर सवालों की बौछार-Series Of Questions On Pm Narendra Modi



नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सवालों की बारिश करते हुए जवाब की मांग की। राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर सीधे-सीधे प्रधानमंत्री से 10 सवाल पूछे। इसके अलावा उन्होंने किसानों, गरीबों, मजदूरों को कई तरह की रियायतें देने की मांग की।
राहुल के पीएम से 10 सवाल
1. प्रधानमंत्री बताएं कि नोटबंदी वजह से कितने लोगों की जान गई?
2. 8 नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद से अब तक कितना कालाधन आया?
3. नोटबंदी के फैसले से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ?
4. नोटबंदी की वजह से कितने लोगों का रोजगार छिना?
5. प्रधानमंत्री बताएं कि किसकी सलाह पर नोटबंदी का फैसला लिया गया?
6. नोटबंदी की वजह से जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा दिया गया या नहीं?
7. अगर पीड़ितों को मुआवजा नहीं दिया गया तो आखिर क्यों?
8. 8 नवंबर से 2 महीने पहले किन-किन लोगों ने 25 लाख से ज्यादा बैंक में जमा किया? उन लोगों की लिस्ट बताएं।
9. बैंकों में जमा हुआ धन आम लोगों का है सरकार का नहीं, फिर खातों से निकालने के लिए 24 हजार की लिमिट क्यों?
10. स्विस सरकार ने प्रधानमंत्री को स्विस बैंकों में अकाउंट रखने वालों की जो सूची सौंपी है उसे संसद में कब पेश किया जा रहा है?
नोटबंदी की पीड़ा पर 'मरहम' की मांग
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी की वजह से परेशान हुए लोगों को राहत देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार सबसे पहले बैंकों से एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकालने की लिमिट को हटाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसानों को जबरदस्त चोट लगी है इसलिए सरकार उनका कर्ज माफ करे। इसके अलावा किसानों को उनके उत्पादों पर मिलने वाले मौजूदा मिनिमम सपोर्ट प्राइस को 30 प्रतिशत का इजाफा हो।
राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि बीपीएल महिलाओं को 30 हजार रुपये दिए जाय। उन्होंने नोटबंदी की वजह से संकट में आए दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने की मांग करते हुए कहा कि दिहाड़ी मजदूरी को दोगुनी की जाए। उन्होंने टैक्स पेयर्स को भी सहूलियत देने की मांग की। राहुल गांधी ने मांग की कि इनकम टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाय।
rahul-modi



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment