हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, 2 अभियुक्त गिरफ्तार The successful unveiling of the indictment for murder, arrested 2 accused



आलाकत्ल तंमचा 315 बोर, 02 खोका कारतूस व घटना मे प्रयुक्त स्कूटी बरामद  
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना कविनगर पुलिस ने 2 हत्यारों को गिरफ्तार कर 25 जनवरी को सैक्टर - 23 स्थित फ्री होल्ड के पास विशाल 20 वर्ष की गोली मार कर हत्या करने के मामले का खुलासा किया है ।   हालांकि यह हत्या अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराया गया था । 
पुलिस के अनुसार  दिनांक 25 जनवरी कोे वादी श्री शीशपाल सिंह पुत्र नेक सिंह निवासी मोर थाना टप्पल जनपद अलीगढ हाल पता म0नं0 39 शान्ति बिहार सैक्टर-23 संजयनगर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद ने थाना कविनगर पर सूचना दी कि दोपहर  13.00 बजे सैक्टर-23 फ्री होल्ड के पास अज्ञात बदमाशों ने उसके पुत्र विशाल उम्र 20 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना कविनगर पर मु0अ0स0 169/17 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था।
इस घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना कविनगर पुलिस ने कल रात करीब  9 बजे  ए-ब्लाक सैक्टर-23 टेम्पो स्टैण्ड से प्रकाश मे आये 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में  निखिल पुत्र राजेश निवासी एम-ब्लाक सैक्टर-23 संजयनगर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद तथा निशान्त चैधरी पुत्र सुन्दरपाल निवासी सदरपुर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद है । जिनके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर, 2 खोका कारतूस व घटना मे प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment