एक तंमचा व 03 नाजायज चाकू बरामद
गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात डीसीबी बैक के पास जीडी रोड से अभियुक्त आजाद पुत्र मौहम्मद निवासी भीवानी पीठ थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर, सरफराज पुत्र सिराजुददीन निवासी हनीफगढी थाना श्याना जनपद बुलन्दशहर, मनीष पुत्र बिक्रम निवासी माता कालोनी झुग्गी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा बाबू पुत्र सददीक निवासी मेसोपुर थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक तंमचा 12 बोर व 3 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल देर रात नेवला भटटी गेट से अभियुक्त कपिल पुत्र यशपाल निवासी सिरोरा सलेमपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 6 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल रात तिकोना पार्क शालीमार गार्डन से अभियुक्त विनय पुत्र नरेश निवासी शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, महताब पुत्र खडक सिंह निवासी पसौडा थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, पवन पुत्र सोमबीर निवासी आर्दशनगर खोडा कालोनी थाना खोडा जनपद गाजियाबाद, शहजाद पुत्र इरफान निवासी शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, अशोक पुत्र बहसाकू निवासी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली तथा हितेश पुत्र राजकुमार निवासी पसौडा थाना पसौडा जनपद गाजियाबाद को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ताश के पत्ते, 7800 रूपये नकद व 172 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुए है।
01 शराब तस्कर गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब बरामद - थाना विजयनगर पुलिस ने कल रात सिद्वार्थ बिहार से अभियुक्त राजे पुत्र पूरनमल निवासी गली नं0 01 दूर्गा मन्दिर के पास चरण सिंह कालोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 15 पेटी अवैघ शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
15 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल रात रामपार्क नन्दा कालोनी से अभियुक्त बिटटूराम पुत्र नहार सिंह निवासी रामपार्क नन्दा कालोनी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 15 पेटी अवैघ शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल रात विजय बिहार से अभियुक्त सोनू उर्फ विकास पुत्र उमेश शाह निवासी मौ0 चमन बिहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 145 पव्वै देशी शराब बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment